फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hearing at women commession shimla.

पति के लिए सौतन से करना पड़ा समझौता

Wed, 29 Oct 2014 10:39 AM IST
Updated Wed, 29 Oct 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
hearing at women commession shimla.

शादी के पांच साल बाद शिमला के एक व्यक्ति ने दूसरी शादी कर ली। इनकी पहली शादी को 42 और दूसरी शादी को 37 साल हो चुके हैं। पहली पत्नी ने पति के खिलाफ महिला आयोग के समक्ष खर्च न देने और लड़ाई-झगड़ा करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मंगलवार को आयोग की दूसरे दिन के कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी और बच्चों के साथ रहने के लिए हामी भरी। उधर, पति ने भी पहली पत्नी को तंग न करने और उसे खर्च देने के निर्देश मानें।
विज्ञापन


दूसरे दिन भी महिला आयोग से समक्ष लिव इन रिलेशनशिप का मामला आया। दूसरा पक्ष उपस्थित नहीं होने के कारण आयोग ने युवती की शिकायत पर युवक को बुधवार को कोर्ट में हाजिर होने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध संबंधों के मामले भी पहुंचे

hearing at women commession shimla.

राज्य महिला आयोग की दूसरे दिन की कोर्ट में सुनवाई के लिए 25 मामले लगे थे। इनमें 10 मामलों में दोनों ही पक्ष पेश नहीं हुए। दो शिकायतों में दोनों पक्षों को सुनने के बाद समझौता किया गया।

पतियों के अवैध संबंधों की शिकायतों को लेकर भी तीन मामले पहुंचे। महिला आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने बताया कि शादी के 20, 25 साल और इससे भी अधिक समय बीतने के बाद महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। बुधवार को भी आयोग की कोर्ट लगेगी और 22 मामले सुनवाई के लिए लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed