फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gym Trainer Shot Dead at solan.

हरियाणा नंबर की कार में आए युवकों ने जिम ट्रेनर को मारी गोली

Tue, 08 Aug 2017 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Tue, 08 Aug 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
Gym Trainer Shot Dead at solan.

हिमाचल के सोलन शहर के शामति इलाके में रात पौने दस बजे अज्ञात लोग एक युवक को गोली मारकर फरार हो गए। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। युवक लक्की शहर में जिम चलाता था। सूत्रों के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते हत्यारों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


आरोप हरियाणा नंबर की गाड़ी में सवार होकर आए थे। आते ही आरोपियों ने सीधे लक्की को गोली मारी और मौके से फरार हो गए। इस घटना से शहर में दहशत का माहौल है। वारदात के पीछे किस गैंग का हाथ यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रदेश से लगती सभी सीमाओं को सील करवाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी मनमोहन सिंह का कहना है कि पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल गाड़ी का नंबर ट्रेस कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर तीन गोलियों ने उड़ाईं शहरवासियों की नींद
शहर के पॉस एरिया शामति में हुए गोलीकांड से लोगों में दहशत है। रात पौने दस बजे हुए इस गोलीकांड को लेकर शहर में कई तरह चर्चाएं हैं। लोग रक्षाबंधन पर्व मनाने के बात यहां सोने की तैयारियां कर रहे थे।

इसी दौरान रात पौने दस अचानक चलीं तीन गोलियों की आवाजों ने सबकी नींद उड़ा दी। बाहर निकलकर देखा तो एक युवक बीच सड़क में पड़ा था। हर कोई यह देखकर सन था कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि आरोपियों ने एक के बाद एक तीन गोलियों जिम ट्रेनर लक्की (पंकज) पर डाल दीं।

कुछ लोगों का कहना है कि यहां वाहनों की पासिंग को लेकर भी विवाद हुआ था। इसका बाद यह घटना हुई लेकिन हकीकत का पता आरोपियों के हाथ में आने के बाद चलेगा। लोगों का कहना है कि यह अक्सर रात के वक्त नशेड़ी भी घूमते रहते हैं। क्षेत्र के लोगों ने कई बार यहां पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग भी की थी।


शामति पंचायत के प्रधान संजीव ने बताया कि पंकज यहां कागुड़ी का रहने वाला है। लेकिन वारदात का क्या कारण है इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल गाड़ी का नंबर ट्रेस कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed