फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   govt school teacher arrested with chitta suspended

चिट्टे के साथ गिरफ्तार सरकारी स्कूल का अध्यापक निलंबित

Tue, 30 Apr 2019 09:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Apr 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
govt school teacher arrested with chitta suspended
सांकेतिक तस्वीर

 चिट्टे के साथ पकड़े गए सरकारी स्कूल के अध्यापक को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। अब उसे मुख्यालय से अटैच कर दिया है। जब तक ट्रायल चलेगा आरोपी नियमित रूप से बतौर अध्यापक अपनी सेवाएं नहीं दे पाएगा।

विज्ञापन


अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर तैनात अध्यापक को पुलिस ने उसके एक अन्य साथी के साथ चिट्टे समेत गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चिट्टे के अलावा चरस व अफीम भी बरामद की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने अध्यापक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड की अवधि पूरी होते ही आरोपी को सोमवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया था। अब उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मंगलवार को आरोपी ने उपनिदेशक कार्यालय में जमानत के पेपर भी दाखिल कर दिए हैं। साथ ही विभाग को जवाब भी दिया है जिसे निदेशालय को भेज दिया है।

उधर, उपनिदेशक योगिंद्र मखैक ने बताया कि आरोपी अध्यापक की हिरासत की अवधि पूरी होते ही उसे निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की पूरी जानकारी निदेशालय भेजी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed