फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   goons sets ablaze ambulance in mandi himachal.

सीएचसी के बाहर खड़ी 108 एंबुलेंस में लगा दी आग

Sat, 19 Sep 2015 10:36 PM IST
Updated Sat, 19 Sep 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
goons sets ablaze ambulance in mandi himachal.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर (मंडी, हिमाचल प्रदेश) में शरारती तत्वों ने 108 एंबुलेंस में आग लगा दी। इससे एंबुलेंस के अंदर रखा सामान और कीमती उपकरण जल गए हैं। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 108 एंबुलेंस के चालक गुरुदेव और ईएमटी राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम वह मरीज लाने रियूर गांव गए थे।

विज्ञापन


लेकिन, रास्ते में गाड़ी में तकनीकी खराबी आ गई और धीरे-धीरे उन्होंने गाड़ी को वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां गाड़ी खड़ी कर खाना खाने के लिए कमरे में चले गए। मरीज को परिजन प्राइवेट गाड़ी में अस्पताल लाए। रात करीब 11 बजे उन्हें कुछ जलने की गंध आई। बाहर आकर देखा तो एंबुलेंस से धुआं निकल रहा था।
विज्ञापन

गाड़ी के पास पड़ा था मिट्टी का तेल

goons sets ablaze ambulance in mandi himachal.

इस बारे में अस्पताल के स्टाफ को भी अवगत करवाया तथा गाड़ी में लगी आग को पानी डालकर बुझाया। आग से एंबुलेंस का केबिन जल चुका था और उसमें लगे आधुनिक उपकरण भी जल गए थे। चालक गुरुदेव और ईएमटी राकेश कुमार ने बताया कि गाड़ी के पास मिट्टी का तेल भी पड़ा हुआ था। धर्मपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

सूचना मिलते ही एसडीएम धर्मपुर विक्रम महाजन ने भी अस्पताल पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी धर्मपुर प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन शुरू कर दी है। गाड़ी के पास पड़ी मिट्टी तथा गाड़ी के अंदर से कुछ सामान लेकर जांच के लिए लैब भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed