{"_id":"5a8346c223f57d825f7af5603b2a9533","slug":"girl-raped-at-chamba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में घुसकर नाबालिग से रेप, दी धमकियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे में घुसकर नाबालिग से रेप, दी धमकियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 09 Nov 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव का ही एक युवक जबरदस्ती घर में घुस गया। यहां सो रही नाबालिग के साथ डरा धमकाकर दुराचार कर डाला। मामला हिमाचल के चंबा का है। यहां पुलिस ने थाना भरमौर के तहत नाबालिग की शिकायत पर दुराचार का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पीड़ित ने भरमौर थाना में दिए गए अपने बयान में बताया कि आठ नवंबर को जब वह अपने घर में सो रही थी तो दलीप पुत्र देवी सिंह निवासी गोला उसके कमरे में जबरदस्ती घुस आया। उसने वहां उसके साथ दुराचार किया और फिर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार आरोपी के फरार होते ही उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिन्होंने बाद में पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया। उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 506, 452, 376 व 4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन