फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Girl Murderd at Kangra.

पांच दिन से लापता युवती की हत्या, सड़क किनारे फेंका शव

Sat, 17 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भवारना/पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भवारना/पालमपुर (कांगड़ा) Updated Sat, 17 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Girl Murderd at Kangra.

सिलाई सीखने का काम करने वाली युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। लापता युवती की लाश सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद हुई है। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा में सामने आया है।

विज्ञापन


यहां बल्ला (खड़ौठ) में सिलाई सीखने के लिए आने वाली युवती कल्पना (21) निवासी पनापर घिरथौली की हत्या कर उसका शव सड़क किनारे झाडिय़ों में फेंक दिया। युवती पांच दिन  पहले 12 सितंबर को घर से लापता हुई थी।
विज्ञापन


13 सिंतबर को भवारना थाने में युवती की मां ने बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। युवती का शव शुक्रवार को बल्ला (खड़ौठ) में सड़क से थोड़ी दूरी पर झाडिय़ों में मिला। फोरेसिंक टीम व एएसपी विजय सकलानी ने घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से सिलाई सेंटर निकली थी युवती

Girl Murderd at Kangra.

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। युवती 12 सिंतबर को घर से सिलाई सीखने बल्ला के लिए आई थी। लेकिन, उसके बाद वह घर नहीं पहुंची। युवती रोजाना सिलाई सीखने बल्ला जाती थी।

शुक्रवार को बल्ला (खड़ौठ) सड़क के पास किसी रिश्तेदार ने लड़की का थैला पड़ा देखा जो वह सिलाई के लिए ले जाती थी। जब आगे देखा तो झाडिय़ों में युवती कल्पना (21) निवासी पनापर घिरथौली का शव पड़ा हुआ था।

शव सड़ चुका था।  पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर टांडा मेडिकल कालेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती से दुराचार हुआ या नहीं, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।

डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि पुलिस ने  हत्या का मुकद्मा दर्ज कर लिया है। यह मुकद्मा अभी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed