फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   girl committed suicide on birthday in nahan sirmour

युवती ने जन्मदिन के दिन लगाया फंदा, क्षेत्र में सनसनी

Thu, 27 Jun 2019 08:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Jun 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
girl committed suicide on birthday in nahan sirmour

शहर के गुन्नूघाट क्षेत्र में एक युवती ने अपने जन्मदिन पर फंदा लगाकर जान दे दी। वह नाहन के गुन्नूघाट में किराये के मकान में अपनी बहन के साथ रह रही थी। गुरुवार दोपहर को हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। युवती ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल पाया है। मौके पर पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिलाई की उषा (24) पुत्री अमर सिंह नाहन में अपनी बहन के साथ किराये के कमरे में रह रही थी। जमा दो की शिक्षा पूर्ण करने के बाद वह यहां पर कोचिंग ले रही थी। उसने हाल ही में वन रक्षक की भर्ती के लिए हुई शारीरिक परीक्षा पूर्ण कर लिखित परीक्षा देनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवती का आज जन्मदिन था। दोपहर को उसकी बहन क्वार्टर से बाहर चली गई। लेकिन, वह कमरे में ही रही। दोपहर को जब कई आवाजें लगाने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा तोड़ा तो पंखे पर झूलती हुई युवती को देखकर सबके होश फाख्ता हो गए। युवती ने दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा लगाया था। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल पाया है।

आज मृतक युवती का जन्मदिन था। दोपहर को उसकी बहन बाहर चली गई, लेकिन उसने जाने से इंकार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed