{"_id":"58c931280e53aa5df24cd83ac282c31a","slug":"girl-attempt-to-suicide-after-not-getting-first-in-speech-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में प्रथम न आने पर खा लिया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतियोगिता में प्रथम न आने पर खा लिया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Thu, 20 Aug 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूल की एक छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। छात्रा का आरोप है कि स्कूल में गत बुधवार को खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। भाषण प्रतियोगिता में उसे तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन
पहले स्थान पर एक निजी स्कूल और दूसरे स्थान पर सरकारी स्कूल की छात्रा रही। उसके साथ जातिगत भेदभाव किया गया है। छात्रा के पिता रेत राम का कहना कि भाषण प्रतियोगिता में भेदभाव करने पर बेटी आहत थी। जिसके कारण उसने जहर निगलकर जान देने की कोशिश की है।
विज्ञापन
परिजनों व छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं स्कूल प्रवक्ता के अनुसार छात्रा व उनके परिजनों द्वारा लगाए गए भेदभाव के आरोप निराधार है। प्रतियोगिता में 19 स्कूलों के तीन सौ से अधिक छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने ही विजेताओं को चयन किया। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि सरकारी स्कूल की एक छात्रा द्वारा जहरीला पदार्थ खाया गया है। छात्रा ने भाषण प्रतियोगिता में भेदभाव करने का आरोप लगाए हैं। डीएसपी मुख्यालय राजेश कुमार मामले की छानबीन कर रहे हैं।