फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gangster Arrested in Yamuna Barriar Firing Case.

पुलिस जवान पर गोली चलाने वाला बदमाश गिरफ्तार

Wed, 28 Jun 2017 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Wed, 28 Jun 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
Gangster Arrested in Yamuna Barriar Firing Case.

लगभग 20 दिन पहले पांवटा साहिब के यमुना बैरियर पर पुलिस जवान पर गोली चलाने वाले बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया है। मंजीत सिंह उर्फ रिंपी को पुलिस ने फरीदकोट से गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पांवटा पुलिस की टीम हथियारों से लैस होकर गई थी।

विज्ञापन


आरोपी को जल्द अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले दो आरोपियों को चंडीगढ़ पुलिस दबोच चुकी है। जबकि, 3 आरोपी सिरसा डबवाली मुठभेड़ में मारे गए थे। अब, इस मामले का एक पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। 
विज्ञापन


जिला के पुलिस अधिकारियों को पुख्ता जानकारी मिली थी कि पांवटा शूट आऊट मामले में शामिल गैंगस्टर मनजीत सिंह उर्फ रिप्पी फरीदकोट में देखा गया है। सिरसा मुठभेड़ में खुद को उड़ाने वाले गैंगस्टर बंटी गिरफ्तार किए रिप्पी का सगा भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई सेवा सिंह, महेंद्र सिंह व दिनेश कुमार की टीम हरियाणा में संयुक्त अभियान में डेरा जमाए थी। इस बार आरोपी की पुख्ता सूचना मिली। इसके बाद डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान व एसआई सेवा सिंह सहित पूरी टीम पंजाब रवाना हो गई।

सिरमौर से रिप्पी को लाने के लिए पुलिस कर्मियों को बाकायदा एके-47 से लैस किया गया। पुलिस टीम सोमवार सुबह फरीदकोट पहुंची। गैंगस्टर रिप्पी को देर शाम को बस स्टेंड के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर सिरमौर पुलिस टीम लौट आई है। अब, शूट आउट के आरोपी की शिनाख्त परेड करवाई जाएगी। उधर, एसपी सौम्या साम्बशिवन ने पुष्टि की है।

छह जून को चलाई थी जवान पर गोली
पंजाब में अपराध करने के बाद खतरनाक गैंगस्टर उत्तराखंड की तरफ फरार हो गए थे। चंडीगढ़ पुलिस इनका पीछा कर रही थी। उन दिनों इनकी लोकेशन उत्तराखंड में मिल रही थी। 6 जून की रात को वाहन में सवार होकर उत्तराखंड से 7 बदमाश हिमाचल के पांवटा पहुंचे।

यमुनाघाट बैरियर पर एचएससी राजेंद्र कुमार उर्फ राजू की टीम ने वाहन को रोका। हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने 4 राउंड फायरिंग की, एक गोली पुलिस कर्मी की कनपटी के समीप से निकली। बदमाश इसके बाद हरियाणा-बिलासपुर संपर्क मार्ग पर बैरियर तोड़ कर भाग गए। 

दो ने एक दूसरे को मारी थी गोली
पांवटा शूट आउट मामले के 3 आरोपियों को पंजाब-हरियाणा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में सिरसा डबवाली में घेरा था। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। घिरता देख 2 बदमाशों ने एक दूसरे को गोली मार ली। तीसरे की जहर खाने पर मौत हो गई थी।


इनके पांवटा शूट आउट के दौरान प्रयोग की गई स्कार्पियों पीबी 65 एम-2808 बरामद हुई। इसके बाद पंजाब-चंडीगढ़ पुलिस नवजोत सिंह व सुरमुख सिंह को आईएसबीटी सेक्टर-43 के पास से गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ हत्या, हत्या प्रयास समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed