फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gangrape with women at bilaspur, himachal.

बेटी के सामने नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के गैंगरेप

Fri, 13 May 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 13 May 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
gangrape with women at bilaspur, himachal.
जबरदस्ती नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के साथ गैंगरेप किया गया। वारदात में बेटी का भी हाथ बताया जा रहा है। - फोटो : Demo pic

जबरदस्ती नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के साथ गैंगरेप किया गया। यह सारी घटना बेटी के सामने अंजाम दी गई। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला बिलासपुर का है। यहां सदर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साथ कुछ लोगों ने दुराचार किया है।

विज्ञापन


जब उसके साथ दुराचार हुआ तो उसकी बेटी भी मौके पर मौजूद थी। उसे शक है कि इस मामले में बेटी भी आरोपियों के साथ मिली हुई है। हालांकि मामला छह महीने पुराना बताया जा रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने भादंसं की धारा 376डी, 506, 328 और 120बी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि 17 सितंबर 2015 को उसने अपने परिवार वालों के साथ रात्रि भोजन किया और जब वह अपने कमरे में जाने लगी तो अचानक अचेत हो गई। तभी किसी ने उसके मुंह में जबरदस्ती कोई पदार्थ डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

होश आने पर बेटी के सामने गैंगरेप

gangrape with women at bilaspur, himachal.
शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसे होश आया तो उसने अपने आप को बिस्तर पर पाया कुछ लोग उसके चारों तरफ थे। - फोटो : Demo pic

शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसे होश आया तो उसने अपने आप को बिस्तर पर पाया कुछ लोग उसके चारों तरफ थे। उन सभी ने उससे दुराचार किया। शिकायतकर्ता के अनुसार घटना के दौरान उसकी बेटी भी वहां मौजूद थी। महिला ने संदेह जताया है कि उसकी बेटी भी इस घटना में शामिल है।

महिला का आरोप है कि सभी ने उसे घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा मामला गंभीर है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि दोषी जो भी होगा उसे बख्क्षा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed