फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gangrape with School Girl At Chamba.

मोटरसाइकिल पर अगवा कर नौंवी की छात्रा से गैंगरेप

Thu, 22 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 22 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Gangrape with School Girl At Chamba.

हिमाचल के चंबा में नौंवी कक्षा की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। दोनों आरोपी छात्रा के पहचान के बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार यहां चुराह घाटी में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नाबालिग नौंवी कक्षा की छात्रा है और उसने दोनों आरोपियों पर उसका अपहरण कर उससे दुराचार करने की बात कही है।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि जब वह नौंवी कक्षा में पढ़ती थी तो वह पवन कुमार पुत्र वैजा राम पेशे से पिकअप चालक निवासी चुराह के संपर्क में आई। जब वह स्कूल से घर आती जाती थी तो पवन कुमार अक्सर उसे लिफ्ट दिया करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का वादा कर छात्रा का रेप करता रहा चालक

Gangrape with School Girl At Chamba.

इसी दौरान पवन ने उसके साथ वादा किया कि वह उसके साथ शादी करेगा। एक दिन जब पवन ने उसे लिफ्ट दी तो वह उसे जबरदस्ती जंगल में ले गया। जहां पवन ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद लगातार वह उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा था।

एक दिन जब वह अपने घर से थोड़ी दूर हैंडपंप पर पानी लेने गई हुई थी। गोबिंद राम पुत्र सिंह राम मोटरसाइकिल लेकर आ पहुंचा। इस मोटर साइकिल पर पवन कुमार भी बैठा हुआ था। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती दोनों ने उसे मोटरसाइकिल पर बैठाया और जबरदस्ती झज्जाकोठी ले गए और उससे दुराचार किया।

जहां पर शेर सिंह और चुनी लाल ने उसे आजाद करवाया। उधर पुलिस ने आरोपी पीड़िता के बयान पर भादंसं की धारा 363, 376 व 34 के साथ चार पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed