फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gangrape at dharmshala, kangra

नाबालिग का अपहरण कर करते रहे गैंगरेप

Sat, 12 Jul 2014 02:18 PM IST
Updated Sat, 12 Jul 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
gangrape at dharmshala, kangra

हिमाचल के जिला कांगड़ा के धर्मशाला क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को दो युवकों ने किडनैप कर दिया। इसके बाद आरोपी कई दिन तक इसके साथ दुराचार करते रहे।

विज्ञापन


पुलिस भी कई दिन से इसकी तलाश करती रही लेकिन कोई पता नहीं चला। आखिरकार लड़की किसी तरह जान बचाकर भाग निकली और पुलिस को सारी बात बता दी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसका मेडिकल भी करवा दिया गया है।

कुछ दिन पहले किया था किडनैप

gangrape at dharmshala, kangra

पुलिस के अनुसार युवकों ने कुछ दिन पहले ही नाबालिगा को किडनैप कर दिया था। यह घर लौट रही थी कि रास्ते में ये दो युवक उसे उठाकर ले गए।

परिजनों ने बेटी के लापता होने की शिकायत पुलिस में दी। लेकिन शुरुआती छानबीन में इसका कहीं पता नहीं चला। वीरवार को पुलिस को यह लड़की मिल गई जिसके बाद इसे थाने लाया गया।

यहां पूछताछ में इसने आरोपियों की दरिंदगी की बात बताई। पुलिस ने केस दर्ज कर इनकी तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपी गिरफ्तार

gangrape at dharmshala, kangra

पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। ये साथ लगते गांव के रहने वाले हैं। दोनों युवकों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस ने नाबालिग लड़की का मेडिकल करवाने के बाद दोनों आरोपियों पर आईपीसी की धारा 376, 363 भी लगा दी है। लड़की की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद दोनों पर आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

एएसपी शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed