फेसबुक के जरिए परवान चढ़ी लड़के-लड़की की दोस्ती, फिर हुई हैवानियत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले फेसबुक के जरिए लड़के से दोस्ती हुई। लेकिन लड़की को इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि यही दोस्ती बाद में हैवानियत का रूप ले लेगी। हिमाचल की धार्मिक नगरी कुल्लू में फेसबुक फ्रेंड से दो रिश्तेदारों की दरिंदगी का मामला सामने आया है।
यहां दोनों ने नौवीं की छात्रा से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। एक आरोपी नाबालिग है जबकि दूसरा बालिग है। मेडिकल जांच रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि हो गई है।
आरोपी लगवैली क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है। महिला थाना सरवरी में पोक्सो एक्ट के तहत केस भी दर्ज कर लिया गया है।
पहले फेसबुक पर दोस्ती, फिर बातचीत
महिला थाना की एसएचओ ओमा ठाकुर ने बताया कि 13 साल की नाबालिग छात्रा मंगलवार रात अपनी सहेली के साथ क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंची, जहां जांच में गैंगरेप की पुष्टि हुई। इसके बाद चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर नाबालिग के बयान लिए। पुलिस के अनुसार फेसबुक के जरिए छात्रा की दोस्ती एक नाबालिग लड़के से हुई। दोनों के बीच बातचीत होती रही।
छात्रा से इतने माह से होती रही हैवानियत
इस दौरान नाबालिग लड़का छात्रा से बीते दिसंबर माह से कई बार दुराचार करता रहा। फरवरी अंत में नाबालिग लड़का उसे बहला-फुसलाकर अपने क्वार्टर (किराये के कमरे) में ले गया, जहां उसके रिश्तेदार ने भी दुराचार किया।
छात्रा ने कहा कि वह सिर्फ नाबालिग लड़के को पहचानती है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी लगवैली के हैं और आपस में रिश्तेदार हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।