फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gang Rape of Dalit Girl in mandi himachal pradesh

शर्मसार हुई देवभूमि, दलित समुदाय की नेत्रहीन युवती से गैंगरेप

Sat, 03 Jun 2017 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बालीचौकी (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, बालीचौकी (मंडी) Updated Sat, 03 Jun 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
Gang Rape of Dalit Girl in mandi himachal pradesh

घर तक पहुंचाने का झांसा देकर दो दरिंदों ने कमरे में ले जाकर नेत्रहीन युवती के साथ गैंगरेप किया। मामला हिमाचल के मंडी जिले का है। इससे पहले की लड़की के चिल्लाने की आवाजें सुनकर गांव के लोग पहुंचते दरिंदे युवती को हवस का शिकार बना चुके थे। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची ग्रामीण महिलाओं ने युवती को कमरे से बाहर निकाला और दोनों युवकों को कमरे के अंदर बंद कर दिया। सूचना पुलिस चौकी में दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार लिया है। मेडिकल में भी रेप की पुष्टि हो चुकी है। युवती दलित समुदाय से है।

विज्ञापन

हादसे में गुजर चुके हैं माता पिता

Gang Rape of Dalit Girl in mandi himachal pradesh

पुलिस के मुताबिक युवती के माता पिता हादसे में गुजर चुके हैं। वह अपने दादा-दादी के साथ गांव में रह रही है। पीड़िता के दादा ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह पंजाब में पेशी के लिए गए थे और घर में उसकी बहु व बेटी के अलावा कोई भी नहीं था। 


देर शाम किसी काम से उसकी नेत्रहीन पोती बाहर गई थी। जब वह शाम को वापस घर आने लगी तो आरोपी युवकों ने उसे घर छोड़ने की बात कहकर झांसे में ले लिया।

दोनों युवक शादीशुदा

Gang Rape of Dalit Girl in mandi himachal pradesh

युवक मजबूरी का फायदा उठाकर नेत्रहीन लड़की को गांव में एक बंद कमरे में ले गए और बारी-बारी से रेप किया। युवती चीखती रही। लोग चिल्लाने की आवाज सुनकर पह़ुंचे तो दोनों शातिर अपने मंसूबों में कामयाब हो चुके थे। 

लोगों ने मुश्किल से युवती को कमरे से निकाला और बाहर से कमरा बंद करके पुलिस को इस‌की सूचना दी। दोनों युवक दूसरे गांव से बताए जा रहे हैं। 

एसपी मंडी पीके ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। दोनों युवक शादीशुदा हैं। आरोपियों की शिनाख्त डेविड व जीवन के रूप में की गई है। दोनों पुलिस कस्टडी में हैं। आरोपियों के खिलाफ भादसं की धारा 342, 376 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

नाबालिग के साथ गैंगरेप

Gang Rape of Dalit Girl in mandi himachal pradesh

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन में नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। 14 साल की नाबालिग को कांगल से कोटीघाट की ओर आना था। बस छूट जाने से उसने पिकअप एचपी 09 सी 0718 से लिफ्ट ली। पिकअप में ड्राइवर पवन पुत्र श्याम लाल गांव क्यारा, पवन उर्फ संजू निवासी मझराल बैठे थे। आरोपी गाड़ी को कोटीघाट की तरफ ले आए।

इसके बाद नाबालिग का मुंह बंद कर कांगल की तरफ चले गए। यहां पर उनके साथ तीसरा आरोपी राजेश निवासी कंडा गाड़ी में बैठा। आरोपी गाड़ी लेकर चमोला खड्ड की ओर चले गए। तीनों ने रात भर नाबालिग से रेप किया। सुबह उसे उतार कर फरार हो गए।

एसएचओ थाना कुमारसैन संतोष ठाकुर ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा मामला दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो भी जल्द पकड़े जाएंगे। नाबालिग का स्वास्थ्य केंद्र कुमारसैन में मेडिकल करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed