{"_id":"5ccbeeadbdec220732261de3","slug":"fraud-with-woman-1-59-lakh-rupee-withdrawn-by-atm-hamirpur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"न पिन बताया, न कार्ड दिया, फिर भी खाते से उड़ा लिए 1.59 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
न पिन बताया, न कार्ड दिया, फिर भी खाते से उड़ा लिए 1.59 लाख
Fri, 03 May 2019 01:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 03 May 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई की शाखा कांगू की एक महिला के खाते से बिना एटीएम कार्ड और पिन साझा किए 1.59 लाख रुपये साफ हो गए हैं। मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन थाना क्षेत्र का है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाना नादौन में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पांच मई को महिला के बेटे की शादी है। शादी के लिए जब वह पैसे निकलवाने बैंक के एटीएम में गई तो उसे खाते से रुपये गायब होने का पता चला।
विज्ञापन
पीड़ित संध्या देवी पत्नी रघुवीर चंद निवासी गांव तरकेड़ी ने बताया कि एक मई को वह कांगू में स्थित अपने खाते से पैसे निकलवाने गई तो उसके एटीएम से पैसे नहीं निकले। इसके बाद जब उसने बैंक में अपने खाते की जांच करवाई तो उसे पता चला कि उसके खाते में सिर्फ 51349 रुपये ही रह गए हैं। जबकि उसके खाते में 2.10 लाख रुपये से ज्यादा रुपये थे। बाद में जब उसने छानबीन की तो पता चला कि खाते से 1 लाख 59 हजार रुपये निकल चुके हैं।
विज्ञापन
पीड़िता ने कहा कि उसने यह रुपये आगामी पांच मई को अपने बेटे के विवाह के लिए संभाल कर रखे थे। संध्या देवी ने बताया कि बैंक में पता करने पर जानकारी मिली है कि उसके खाते से 28 अप्रैल की रात को 40,000, 29 अप्रैल को 40,000, 30 अप्रैल को 40,000 और 1 मई को 39000 रुपये निकाले गए हैं।
संध्या देवी ने कहा कि उसे बताया गया कि यह रुपये एटीएम से निकाले गए हैं। जबकि, उसका एटीएम उसके पास ही था और उसके फोन पर भी उसके खाते संबंधी किसी ने कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं, थाना प्रभारी महेंद्र परमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।