{"_id":"5a3df0e84f1c1bf61b8b4ab9","slug":"fraud-of-1-75-rupee-with-congress-candidate-in-chamba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रत्याशी के साथ पौने दो लाख की ठगी, शातिरों ने ऐसे लगाया चूना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेस प्रत्याशी के साथ पौने दो लाख की ठगी, शातिरों ने ऐसे लगाया चूना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के साथ इंश्योरेंस के नाम पर पौने दो लाख रुपये की ठगी हुई है। इस मामले में नीरज नैयर ने चंबा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
नीरज नैयर ने 23 अगस्त को अपने बैंक खाते से 88000 रुपये के दो चेक इंडियन ओवरसीज बैंक दिल्ली के माध्यम से मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के खाते में जमा करवाए थे।
विज्ञापन
लेकिन उनके द्वारा जमा करवाए गए पैसे इंश्योरेंस कंपनी के खाते में जमा नहीं हो पाए। बात में पता चला कि ये पैसे नई दिल्ली के विकास राज नाम के शख्स के खाते में जमा हो गए और उसने ये पैसे निकाल लिए।
विज्ञापन
इस बारे में नीरज नैयर को तब पता चला, जब इंश्योरेंस कंपनी ने पैसे जमा करवाने के लिए उन्हें फोन किया। पूरी छानबीन करने के बाद नीरज नैयर ने चंबा थाने में जाकर विकास राज के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
उधर, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि धोखे से अपने खाते में पैसे जमा करवाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।