{"_id":"c2485d1d222dd2a6a80aab962649c3cb","slug":"fraud-marriage-case-solan-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा महिला ने झूठ बोल कर रचाई दूसरी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादीशुदा महिला ने झूठ बोल कर रचाई दूसरी शादी
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Thu, 20 Aug 2015 03:25 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर झूठ बोल कर उससे शादी रचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश निवासी सुशील श्रीवास्तव ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी ने उससे धोखे से शादी कर ली है, जबकि वह पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। उक्त महिला ने पहले पति से तालाक तक नहीं लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक बद्दी पुलिस को नालागढ़ कोर्ट के माध्यम से अंडर सेक्सन 156(3) के तहत मामला स्थानांतरित किया गया है। इसके तहत सुशील कुमार पुत्र अनूप कुमार श्रीवास्तव निवासी तहसील और जिला बेरिया उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह पहले चंडीगढ़ में रहता था।
विज्ञापन
अब वह बद्दी में काम करता है। एक महिला ने खुद को अविवाहित बताकर उसे बहला फुसला कर उसके साथ शादी कर ली। लंबे समय तक दोनों साथ में रहे और जब आपस में कहासुनी हुई तो पता चला कि महिला ने इससे पहले थाने में एक मामला 376 का दर्ज करवाया था जो कि पुलिस जांच में गलत पाया गया था।
विज्ञापन
सुशील श्रीवास्तव ने जब और खोजबीन की तो पता चला कि महिला ने इससे पहले भी शादी है कि और पहले पति से उसका एक बच्चा भी है। इतना ही नहीं महिला ने अपने पहले पति से तालाक तक नहीं लिया और दूसरी शादी उससे कर ली है।
अब उस महिला से कोई संबंध नहीं रखना चाहते हैं। वहीं एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि उनके पास कोर्ट के माध्यम से मामला आया है। मामले की जांच की जा रही है।