{"_id":"f4b378bdd5b7c942c487aa9636e4dd31","slug":"fraud-insurance-company-insurance-fraud-in-sirmour-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंश्योरेंस कंपनी के मालिक ने की लाखों की जालसाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंश्योरेंस कंपनी के मालिक ने की लाखों की जालसाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन/सराहां (सिरमौर)
Updated Sat, 21 Nov 2015 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सिरमौर जिले के थाना क्षेत्र पच्छाद के अंतर्गत एक इंश्योरेंस कंपनी के मालिक द्वारा 2 लाख से अधिक की जालसाजी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले पर धारा 409 तथा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पच्छाद क्षेत्र के कोठी गांव निवासी राकेश दत्त पुत्र सुखदर्शन व गांव मोहर मल्हाड़ी निवासी जसवंत सिंह पुत्र विद्या दत्त ने पच्छाद थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि शम्मी शर्मा पुत्र सत्यानंद गांव मोहर मल्हाड़ी पच्छाद ग्रीन रथ सोसायटी नाम से एक इंश्योरेंस कंपनी चलाता है इसका मुख्य कार्यालय नैनाटिक्कर व ब्रांच कार्यालय मोहर मल्हाड़ी में स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता राकेश व जसवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि शम्मी शर्मा स्थानीय लोगों को अच्छे भविष्य का लालच देकर इंश्योरेंस पॉलिसी लेने हेतु प्रोत्साहित करता है। आरोपी शम्मी शर्मा ने शिकायतकर्ता राकेश दत्त व जसवंत सिंह को 8-8 हजार रुपये प्रति माह की नौकरी पर रखकर लोगों से पॉलिसी की प्रीमियम एकत्रित करने को कहा था।
विज्ञापन
बाद में राकेश ने पॉलिसी प्रीमियम की 1,63,756 की राशि तथा जसवंत सिंह ने 64,100 रुपये की राशि लोगों से एकत्रित कर ग्रीन रथ सोसायटी के मालिक शम्मी शर्मा को दी थी। लेकिन शम्मी शर्मा ने यह राशि इंश्योरेंस कार्यालय में जमा नहीं करवाई। जिला पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवान ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।