फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fraud In the name of Universal Health Protection Scheme in Himachal

हिमाचल में यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के नाम पर फर्जीवाड़ा

Sat, 22 Dec 2018 11:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 22 Dec 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
fraud In the name of Universal Health Protection Scheme in Himachal

स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिला में यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के फर्जी कार्ड बनाने का मामला सामने आया है। कांगड़ा जिले के जवाली पुलिस थाने में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आरोप है कि तीनों शातिर फर्जी कार्ड बनाकर होम डिलिवरी करने का दावा कर रहे थे। इसके एवज में प्रति कार्ड 1100 रुपये वसूले जा रहे थे। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने मामले में एफआईआर दर्ज करने की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जवाली उपमंडल की एक पंचायत में अमित सिंह निवासी शाहपुर, उपेंद्र सिंह निवासी कथौली और रविंद्र सिंह निवासी देहरा घर-घर जाकर लोगों के हेल्थ कार्ड बना रहे थे। अभी तक इन तीन लोगों ने 16 परिवारों के हेल्थ कार्ड बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे सामने आया फर्जीवाड़ा

fraud In the name of Universal Health Protection Scheme in Himachal

किसी एक परिवार के सदस्य ने इस कार्ड को चलाया, लेकिन कार्ड नहीं चला। इस पर स्वास्थ्य विभाग से शिकायत की गई। जब स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया, तो यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम कार्ड का फर्जीवाड़ा सामने आ गया।

जांच में पता चला कि होम डिलिवरी के नाम पर लोगों से 1100 रुपये वसूले जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के कार्ड का पंजीकरण किए जाने की शिकायत मिली है।

इस मामले में पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने ऐसे किसी भी व्यक्ति या संस्था को कार्ड बनाने के लिए अधिकृत नहीं किया है। ऐसे कार्ड बनाने में संलिप्त व्यक्तियों या संस्थाओं पर विभाग कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

सिर्फ धर्मशाला व भवारना में बन रहे हैं कार्ड 

fraud In the name of Universal Health Protection Scheme in Himachal

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से आग्रह किया है कि यदि कोई व्यक्ति अथवा संस्था ऐसे कार्ड बनाती है या उन्हें कार्ड बनाने के लिए मजबूर करती है तो वे तुरंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दूरभाष नंबर 01892-224874 और ई-मेल आईडी cmokangra@yahoo.co.in पर शिकायत करें।

अभी कांगड़ा जिले में इस स्कीम के कार्ड बनाने के लिए सिर्फ जोनल अस्पताल धर्मशाला और बीएमओ कार्यालय भवारना को अधिकृत किया गया है। इन दो स्थानों पर ही यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के कार्ड बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed