{"_id":"5bb07b26867a551142223c6d","slug":"fraud-in-panchayat-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क का फर्जी काम दिखाकर हड़प लिए लाखों रुपये, आरटीआई में खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क का फर्जी काम दिखाकर हड़प लिए लाखों रुपये, आरटीआई में खुलासा
मंगल ठाकुर, अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछड़ा क्षेत्र कोटधार की पंचायत जेजवीं में पंचायत द्वारा फर्जी कार्य दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आने से हड़कंप मच गया है। मामला हिमाचल प्रदेश के बरठीं (बिलासपुर) का है। पंचायत ने लोक निर्माण विभाग की सड़क को अपना बताकर लाखों रुपये डकार लिए। मामले का खुलासा आरटीआई से प्राप्त जानकारी से हुआ है। लोगों ने सभी दस्तावेज के साथ सीएम जयराम ठाकुर को शिकायत भेज दी है।
विज्ञापन
पंचायत जेजवीं द्वारा लोक निर्माण विभाग की मरेटा दुरघाट सड़क पर 5,65,470 रुपये फर्जी खर्चा दर्शाए जाने पर ग्रामीण भड़क गए हैं। जेजवीं से बनी इस संपर्क सड़क का लाभ आयुर्वेदिक औषधालय, दो सरकारी पाठशालाओं, मरेटा बस्ती व दुरघाट गांव के लोगों को मिलता है। यह सड़क विधायक निधि से 2007 में बनी थी और लोक निर्माण विभाग के अधीन है।
विज्ञापन
विभाग ने इस सड़क पर पुलियों, सोलिंग व डंगों का निर्माण भी किया है। पंचायत के कुछ लोगों को जब भनक लगी कि पंचायत ने फर्जी तरीके से इसी सड़क पर सोलिंग व डंगे के कार्य करने की एवज में लाखों का घपला किया है तो उन्होंने आरटीआई के माध्यम से सूचना मांगी। इसमें खुलासा हुआ है कि पंचायत ने लगभग साढे़ पांच लाख रुपये लोनिवि की सड़क पर कार्य करने के फर्जी दस्तावेज तैयार कर हड़प लिए हैं।
विज्ञापन
ग्राम सुधार समिति के प्रधान ज्ञान सिंह, कुलदीप शर्मा, ब्रह्मानंद, सुखदेव, अमर सिंह, देवराज, गंगा राम, ज्ञानी देवी, बलराम, अर्जुन सिंह, रूपलाल, संजीव कुमार, राकेश कुमार, बृजलाल सहित अन्य ग्रामीणों ने पंचायत पर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्थानीय विधायक, जिलाधीश बिलासपुर, उपमंडलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी से पंचायत में हो रही इस वित्तीय धांधली की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पंचायत प्रधान रीना पुंडीर का कहना है कि पंचायत द्वारा सड़क पर रोड़ी तोड़ने सहित अन्य कार्य किया है। उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताया है।
उधर, लोक निर्माण विभाग कलोल के सहायक अभियंता शशीपाल धीमान ने बताया कि उनके पास एक पत्र आया है। इसमें ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि पंचायत ने कुछ गड़बड़ी की है। इसकी जांच होने के पश्चात ही वह सड़क पर कार्य करें।
उन्होंने बताया कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग के अधीन है। पंचायत ने सड़क पर कार्य किया है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। इस संदर्भ में झंडूता खंड विकास अधिकारी विकाश शर्मा व कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि पंचायत के कार्यों का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।