फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fraud case unknown person withdrew1.43 lakh from accounts at hamirpur

गांव के व्यक्ति को आई फेक कॉल, शातिरों ने एटीएम नंबर पूछा और फिर ये हुआ

Sat, 27 Jan 2018 10:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नादौन(हमीरपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, नादौन(हमीरपुर) Updated Sat, 27 Jan 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
fraud case unknown person withdrew1.43 lakh from accounts at hamirpur
थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत पड़ते तेलकड़ गांव ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत पड़ते तेलकड़ गांव के एक व्यक्ति के एसबीआई खाते से शातिरों ने एटीएम नंबर पूछ कर 1.43 लाख रुपये उड़ा लिए हैं। 
विज्ञापन


व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। नादौन थाना के अंतर्गत गांव तेलकड़ के प्रीतम सिंह को मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने खुद को एसबीआई बैंक के हेड ऑफिस का अधिकारी बताया। 
विज्ञापन


उसने व्यक्ति को कहा कि आपका एटीएम कार्ड चालू करने के लिए आपको अपना आधार कार्ड नंबर व एटीएम कार्ड नंबर लिखवाना होगा। जिस पर प्रीतम सिंह ने अपना आधार कार्ड नंबर व एटीएम नंबर उस व्यक्ति को लिखवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे एटीएम से उड़ाए पैसे

fraud case unknown person withdrew1.43 lakh from accounts at hamirpur
इसके बाद प्रीतम सिंह को फोन करने वाले व्यक्ति पर शक हुआ। वह इस बात का पता करने के लिए नजदीकी एसबीआई बैंक शाखा कांगू गया। जहां उसे बैंक के अधिकारियों ने बताया कि उसके खाते से 1,43000 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी हो चुकी है। 

यह सब सुनकर प्रीतम चंद के रोंगटे खड़े हो गए। उसने इसकी शिकायत तुरंत पुलिस में दर्ज करवाई। हालांकि आए दिन पुलिस विभाग शिविरों के माध्यम से लोगों का ऐसे फोन कॉल के प्रति जागरूक करता है, लेकिन बावजूद इसके लोग झूठे कॉलर के झांसे में आ जाते हैं। 

इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक रमन कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने आधार कार्ड नंबर या अन्य कागजात की जानकारी उपलब्ध न करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed