फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fraud case in hamirpur himachal.

लोन की गारंटी देकर तीन खातों से पैसे ले उड़ी शातिर महिला

Fri, 06 Nov 2015 12:13 PM IST
Updated Fri, 06 Nov 2015 12:13 PM IST
विज्ञापन
fraud case in hamirpur himachal.

बैंक में लोन पास करवाने के लिए गारंटी देने वाली महिला ने तीन महिलाओं से उनके एटएम कार्ड ले लिए और नकदी निकालकर फरार हो गई। मामला हिमाचल के हमीरपुर जिले का है। पुलिस चौकी गलोड़ के अंतर्गत गाहलियां की एक बैंक शाखा में लोन पास करवाने के लिए गारंटी देने वाली महिला ने तीन महिलाओं के खाते से 34 हजार रुपये की नकदी निकाल ली है। तीनों महिलाएं गरीब परिवारों से संबंध रखती हैं।

विज्ञापन


इनमें से एक महिला ने ऑपरेशन के लिए बैंक से लोन लिया था। हालांकि पीड़ित महिलाओं ने पुलिस चौकी गलोड़ में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। सोमवार को मधुबाला पत्नी तिलक राज निवासी मकड़ाना, लता कुमार पत्नी पत्नी गुरदेव सिंह निवासी मकड़ाना और रीना देवी निवासी सरेड़ी ने गाहलियां में स्थित एक बैंक शाखा से लोन पास करवाया।

विज्ञापन

शातिर महिला ने तीनों से एटीएम कार्ड ले लिए

fraud case in hamirpur himachal.

लोन पास करने की प्रक्रिया में रोपड़ू गांव की एक महिला ने गारंटी दी। सोमवार को लोन पास हुआ तो लोन की राशि तीनों महिलाओं के बैंक खातों में डाल दी गई। तीनों महिलाओं ने बैंक खाता के एटीएम कार्ड भी इसी दिन प्राप्त किए। बैंक शाखा के बाहर आते ही गारंटी देने वाली महिला ने तीनों महिलाओं के नए एटीएम कार्ड ले लिए। बाद में महिला ने मधुबाला के खाते से 15 हजार, लता कुमारी के खाते से 9 हजार और रीना देवी के खाता से 10 हजार रुपये की राशि निकलवा ली।

मधुबाला ने अपने गले के ऑपरेशन के लिए बैंक से लोन लिया था। इसी दिन पीड़ित महिलाओं ने पुलिस चौकी गलोड़ में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है, लेकिन वीरवार तक पुलिस ने मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की है। चौकी प्रभारी चुनी लाल का कहना है कि उनके पास शिकायत आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed