{"_id":"4da19c4e85ab74afe615ef08038b91d5","slug":"fraud-case-at-una-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा पॉलिसी के चक्कर में 5 लाख गंवा बैठा प्रोफेसर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमा पॉलिसी के चक्कर में 5 लाख गंवा बैठा प्रोफेसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
Updated Mon, 01 Dec 2014 02:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के ऊना जिले के अंब में एक सेवानिवृत्त प्रोफेसर से पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास धर दबोचा। उसे रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे पांच दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश सुनाए हैं।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान प्रवेश कुमार निवासी न्यू दिल्ली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अंब उपमंडल के प्रताप नगर निवासी सेवानिवृत्त प्रो. कुलदीप चंद सूद ने 29 अगस्त 2014 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने बिरला बीमा कंपनी से बीमा पॉलिसी करवा रखी थी। 18 से 20 मई 2014 के बीच उन्हें किसी व्यक्ति ने फोन पर बताया कि उन्होंने जो बीमा पॉलिसी करवा रखी है, उसका सारा पैसा डूब गया है।
विज्ञापन
फोन करने वाले व्यक्ति ने उन्हें भरोसा दिलाया कि अगर वह उसके पास दो पॉलिसी और करवाते हैं तो वह उनका सारा पैसा वापस दिलवा देगा। इस पर उसने केसी सूद के पास एक व्यक्ति को भेजा, जिसने केसी सूद से ढाई-ढाई लाख रुपये की दो पॉलिसियां करवाईं। पॉलसियों के कुल पांच लाख रुपये उन्होंने घर में ही चेक से दिए थे। 21 मई 2014 को सूद ने उन्हें दोबारा फोन किया तो फोन स्विच ऑफ आया।
विज्ञापन
जब उसने दो-तीन दिन बाद अपना खाता चैक किया तो खाते में एक भी पैसा न था। इसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायत के बाद एसपी अनुपम शर्मा ने केस की जांच का जिम्मा एसआईयू को सौंपा था। जांच में पता चला कि चेक सिटी सोल्यूशन नाम की वित्तीय संस्था के नाम थे। इनका खाता इलाहाबाद बैंक की दिल्ली स्थित डी ब्लॉक ब्रांच में पाया गया।