फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fraud case against congress leader kehar singh khachi.

मंत्री की बेटी ने कांग्रेस नेता पर कराया धोखाधड़ी का केस

Wed, 23 Dec 2015 09:34 AM IST
Updated Wed, 23 Dec 2015 09:34 AM IST
विज्ञापन
fraud case against congress leader kehar singh khachi.

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केहर सिंह खाची और उनके बेटे पर हिमाचल की सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स की बेटी ने थाना सदर में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में सुधा पौर ने कहा कि केहर सिंह खाची ने उन्हें एक प्लाट जाखू में दिखाया। इस प्लाट के लिए उनकी मां ने उन्हें 97.70 लाख रुपये दिए।

विज्ञापन


प्लाट की निशानदेही के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि प्लाट से खसरा नंबर 1170/ 1339 मिसिंग है। शिकायत में सुधा पौर ने कहा कि केहर सिंह और उनके बेटे मनजीत ने जानबूझ कर किसी दूसरे प्लाट की रजिस्ट्री करवा दी। उस प्लाट की रजिस्ट्री नहीं कि जो उन्हें दिखाया गया था।
विज्ञापन


इन्होंने 97.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि सुधा पौर की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर में शिकायतकर्ता ने केहर सिंह खाची और उनके बेटे मनजीत को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे परिवार को बदनाम करने की साजिश: खाची

fraud case against congress leader kehar singh khachi.

मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने के लिए राजनीतिक विरोधी साजिश रच रहे हैं। पार्टी में मेरे बढ़ते कद और प्रभाव से विरोधी बौखला गए हैं और इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। मुझे और मेरे बेटे को बदनाम करने के लिए चार साल पुराना मामला उठाया गया है।

मामले में अगर थोड़ी सी भी सत्यता होती तो चार साल पहले ही एफआईआर दर्ज हो जानी चाहिए थी। मैं हर तरह की जांच के लिए तैयार हूं। जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। -केहर सिंह खाची, जिला कांग्रेस कमेटी शिमला (ग्रामीण) के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed