फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   four person died in road accident in kinnaur

खाई में गिरी बोलेरो, चार की मौत

Thu, 19 Jun 2014 03:48 PM IST
Updated Thu, 19 Jun 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
four person died in road accident in kinnaur
किन्नौर में बुधवार देर रात बोलेरो कैंपर हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स को गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने घायल शख्स सहित शवों को निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार के अनुसार हादसा निचार खंड के रांगले स्थान पर हुआ। देर रात बोलेरो कैंपर में पांच लोग यहां से गुजर रहे थे कि किसी कारणवश चालक नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी जिसके बाद देर रात स्थानीय पुलिस ने शवों की तलाश और घायलों को खाई से निकालने का काम शुरू किया। वाहन दुर्घटना में मारे गए सभी लोग निचार के ही नीरू पंचायत से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल अस्पताल में भर्ती

four person died in road accident in kinnaur
पुलिस के अनुसार हादसे में घायल एक शख्स को उपचार के लिए पीओ के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक घायल कि अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

बोलेरो कैंपर हादसे में पुलिस को घायल और मृतकों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। अंधेरा होने के कारण कई घंटों तक घटना स्‍थल के आसपास तलाशी अभियान के बाद घायल और शवों को बाहर निकाला जा सका।

सभी मृतक नीरू पंचायत से संबंध रखते हैं। इसमें कृष्‍ण कुमार सुनील कुमार उमेश कुमार और सुखराम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed