फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   forest guard injured in forest mafia attack at kullu

वन काटुओं के हमले में वनरक्षक घायल, अस्पताल में किया भर्ती

Thu, 02 Aug 2018 10:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 02 Aug 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
forest guard injured in forest mafia attack at kullu

पतलीकूहल क्षेत्र में अवैध कटान रोकने गए एक निहत्थे वन रक्षक पर वन काटुओं ने हमला कर दिया। मंगलवार दिन के समय की वारदात में वन रक्षक की बाजू में चोटें आई हैं। दूसरे वनरक्षक के मौके पर पहुंचने पर वन काटू मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


हमलावरों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर लिया है। वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र में इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पतलीकूहल क्षेत्र के नथान बीट में वन विभाग की एक टीम मंगलवार दोपहर को गश्त कर रही थी। इस बीच फिथीकर्ग जंगल में वनरक्षक विकास चंद निवासी चौंग जिला कुल्लू ने तीन-चार लोगों को अवैध वन कटान करते देखा। वहां पर एक देवदार का पेड़ कटा हुआ पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर एक स्थानीय ग्रामीण व तीन-चार कश्मीरी लोग भी पाए गए। इनमें से एक व्यक्ति ने वनरक्षक पर हमला कर दिया। जमीन पर गिरे वन रक्षक पर बाकी साथी भी हमला करने वाले थे, लेकिन एक अन्य वन रक्षक के मौके पर पहुंचने से वन काटुओं को भागना पड़ा। 

शहर में होमगार्ड पर हो चुका है हमला

forest guard injured in forest mafia attack at kullu
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेडिकल कराने के बाद घायल वनरक्षक का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ड्यूटी में बाधा उत्पन्न करने व मारपीट करने को लेकर आरोपियों के विरुद्घ मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी की पहचान की जा रही है। मामले की जांच कर रहे पतलीकूहल पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल उत्तम चंद ने बताया कि वनरक्षक ने रेंज फारेस्ट ऑफिसर के माध्यम से पुलिस को शिकायत सौंपी है।

डीएफओ डॉ. नीरज चड्ढा ने कहा कि वनरक्षक पर हमले का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीमें वन काटुओं की तलाश कर रही हैं। पुलिस को शिकायत सौंपी गई है। वहीं, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया और जांच जारी है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

कुल्लू जिला में ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों पर हमले की घटनाएं पेश आने लगी हैं। 29 जुलाई की रात्रि को कुल्लू शहर में गश्त के दौरान नशे में धुत युवक ने एक होमगार्ड के सिर पर बीयर की बोतल फोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed