फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   foreigners under imprisonment in himachal.

हिमाचल की जेलों में कैद हैं 105 विदेशी

Mon, 10 Nov 2014 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 10 Nov 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
foreigners under imprisonment in himachal.

हिमाचल की जेलों में आठ देशों के 105 विदेशी कैदी बंद हैं। ये अलग-अलग आपराधिक मुकदमे झेल रहे हैं या फिर सजा काट रहे हैं। इनमें सबसे अधिक 88 बंदी नेपाल मूल के हैं, जबकि बाकी 17 यूके, रूस, तुर्की, इजराइल, नाइजीरिया, लाइबेरिया और चीन शासित तिब्बत से हैं।

विज्ञापन


इनमें लाइबेरिया से नीरा, यूके से एडवर्ड सैम्युल, मार्क एटीला, रूस से तिशी दमित्री, तुर्की से यूमुत मुल्टू, इजराइल से गैब्रियेल डैमियेन और चीन शासित तिब्बत से एक कैदी धोलडोय छेरिंग है। नाइजीरिया मूल के 10 कैदी मार्वेलस ओसेज, ओबिचिको, जोसेफ ल्यारे, इमैनुअल ओसीयू, एडविन, किंग्सले, ओनियोमाची, अल्डयू, इमैनुअल पीटर और गुड न्यूज हैं।
विज्ञापन


इन सात देशों के 17 कैदियों में से सात कैदियों को सजा हो चुकी है और बाकी पर अदालतों में मुकदमे चल रहे हैं। इनमें से ज्यादातर भांग, अफीम आदि नशीले पदार्थों के साथ पकड़े गए हैं। दो विदेशियों को वीजा अवधि खत्म होने पर जेल जाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी देश नेपाल मूल के 88 कैदी हिमाचल की जेलों में बंद हैं। इन नेपाली नागरिकों में 34 सजायाफ्ता हैं और 54 अंडर ट्रायल हैं। इनमें अधिकतर चरस तस्करी के जुर्म में बंद हैं या हत्या, दुराचार, मारपीट जैसे गंभीर आरोपोें में मुकदमे चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed