फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Foetuses found in Manali Hospital Toilet.

मनाली: अस्पताल के शौचालय में मिला मृत कन्या का भ्रूण

Thu, 27 Apr 2017 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Thu, 27 Apr 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
Foetuses found in Manali Hospital Toilet.

सिविल अस्पताल मनाली में कन्या भ्रूण हत्या का मामला सामने आया है। अस्पताल के दूसरे तल पर स्थित एक शौचालय में किसी ने कन्या भ्रूण फेंक दिया। जिसे मृत हालत में पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


डीएनए के लिए सैंपल ले लिया है। भ्रूण का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह पलचान की एक महिला अपनी बेटी के इलाज के लिए सिविल अस्पताल मनाली पहुंची थी। शौचालय जाने पर महिला ने शौचालय में भ्रूण पाया।
विज्ञापन


इसकी सूचना उसने एक नर्स को दी। नर्स ने अस्पताल प्रबंधन को पूरी जानकारी दी। जिस पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में शौचालय से भ्रूण निकाला गया और लिंग की भी जांच की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भ्रूण करीब छह से सात माह का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में पाया गया कि सफाई कर्मचारी सुबह सफाई कर निकला था और उस दौरान मौके पर कुछ नहीं पाया गया। पुलिस मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्थापित सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने जा रहा है और अस्पताल से रेफर मामलों को लेकर भी जांच की जाएगी।

अस्पताल के शौचालय में कन्या भ्रूण मिलने से प्रबंधन समेत लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में एएसआई गांधी राम जांच कर रहे हैं। इधर, एसएचओ मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मनाली सिविल अस्पताल में मृत कन्या भ्रूण मिला है। मामला दर्ज कर लिया गया है।  एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि मामले में गहन जांच की जा रही है। जल्द दोषी पुलिस गिरफ्त में होंगे।


पूर्व कन्या भ्रूण हत्या के पेश आ चुके हैं मामले
पूर्व में भी मनाली में कन्या भ्रूण हत्या के मामले पेश आ चुके हैं। कन्या भ्रूण हत्या व सेक्स रैकेट के मामलों से मनाली दागदार होने लगी है। अस्पताल के शौचालय में ही कन्या भ्रूण हत्या होना अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed