{"_id":"e4855a80faae4e76e7f9599f66d40133","slug":"five-police-constable-suspend-at-dharamshala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बरतने पर पांच पुलिसवाले सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापरवाही बरतने पर पांच पुलिसवाले सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Wed, 17 Dec 2014 03:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला के जोनल अस्पताल में उपचार के दौरान अंडर ट्रायल चल रहे एक कैदी के भाग जाने के मामले में पांच पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें एक मुख्य आरक्षी और चार कांस्टेबल शामिल हैं।
विज्ञापन
इन पर ड्यूटी के दौरान कोताही बरतने पर कार्रवाई की गई है। उधर, धर्मशाला थाने में फरार कैदी पर भी आईपीसी की धारा 224 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को धर्मशाला पुलिस ने नाका लगाकर कैदी की तलाश की, मगर कैदी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है।
विज्ञापन
कैदी की तलाश को लेकर पुलिस टीम गुरदासपुर के लिए रवाना हुई है। कैदी जिला कारागार में अंडर ट्रायल चल रहा था। कैदी की तबीयत बिगड़ जाने के बाद उसे उपचार के लिए धर्मशाला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, मगर वह वहां से भाग गया।
विज्ञापन
कैदी पंजाब राज्य के गुरदासपुर का रहने वाला है। चार माह पहले ही कैदी को पालमपुर थाना से धर्मशाला जेल भेजा गया था। एएसपी डा. शिव कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी कैदी की तलाश कर रही है। कोताही के आरोप में पांच पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि भागने के आरोप में कैदी के खिलाफ आईपीसी की धारा 224 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी जगह नाके लगाकर कैदी की तलाश जारी है।