फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   first stole data from minor girl mobile, then blackmailed and raped

एप से उड़ा लिया नाबालिग के मोबाइल का डाटा, फिर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म

Thu, 13 Jun 2019 11:17 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Jun 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
first stole data from minor girl mobile, then blackmailed and raped

..नादानी में नाबालिग ने पहले तो लड़के से मोबाइल गिफ्ट में ले लिया, लेकिन उपहार में मिला मोबाइल उसके लिए भारी पड़ गया। लड़की के मोबाइल का डाटा उसी लड़के ने जासूसी एप के जरिये चुरा लिया।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मोबाइल में मौजूद आपत्तिजनक सामग्री के आधार पर ब्लैकमेलिंग कर नाबालिग से कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। दोनों ही नाबालिग हैं। इस मामले में पुलिस ने लड़के पर पोक्सो एक्ट के तहत आपत्तिजनक व्यवहार और दुराचार के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र के निकटवर्ती गांव की नाबालिग ने फोन से डाटा चोरी करने और ब्लैकमेल कर उससे दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला पुलिस थाना ऊना में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिला के एक गांव के नाबालिग छात्र ने जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव की युवती को फोन गिफ्ट किया।

इस दौरान नाबालिग छात्र ने मोबाइल फोन में एक ऐसी ऐप डाउनलोड कर दी, जिसके जरिये आरोपी नाबालिग छात्रा के फोन का सारा डाटा चोरी करता रहा। बताया जा रहा है कि आरोपी ने फोन में ऐसी ऐप डाली थी कि नाबालिग छात्रा के फोन की हर गतिविधि उसके फोन पर शेयर हो रही थी। 

इस दौरान आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। इस पर पीड़ित छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत महिला पुलिस थाने में दी।


महिला थाना प्रभारी ऊना इंदु देवी का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत धारा 4 और आईपीसी 376 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी विनोद धीमान ने बताया कि थाना को मामले की छानबीन के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed