फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   first Deal with BJP and then sold lakhs of land fraudulently, FIR on two

पार्टी दफ्तर को भाजपा से किया जमीन का 90 लाख में सौदा, मालिक ने किसी और को बेच दी

Fri, 17 Jul 2020 09:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jul 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
first Deal with BJP and then sold lakhs of land fraudulently, FIR on two
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के जिला सोलन भाजपा से लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पार्टी ने वर्ष 2016 में जिला कार्यालय के लिए देखी जमीन का 90 लाख में सौदा किया और 85 लाख ब्याना दे दिया। पुलिस को दी शिकायत में आरोप है कि मालिक ने जमीन किसी दूसरे को बेच दी। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य ने सोलन थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने जमीन मालिक और भाजपा के पूर्व पार्षद पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एसपी सोलन अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, सवाल उठ रहा है कि जब सौदा 90 लाख में हुआ, 85 लाख ले लिए तो फिर बड़े घाटे में 26 लाख में किसी और को क्यों जमीन बेची। 

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि वैद्य ने एक शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें बताया कि भाजपा सोलन में पार्टी कार्यालय बनाने जा रही थी। उन्होंने सोलन में एक बीघा जमीन खरीदने के लिए जमीन के मालिक को साल 2016 में 85 लाख अग्रिम राशि दी। जमीन का सौदा 90 लाख में तय हुआ। इसके बाद धारा 118 के तहत परमिशन के लिए मामला सरकार को भेजा, लेकिन इसी बीच भूमि मालिक ने यह भूमि किसी अन्य महिला को 26 लाख में बेच दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जमीन मालिक दीनानाथ के खिलाफ धारा 406, 417, 420, 467, 468, 471, 120 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले मेें एक अन्य भाजपा नेता को भी नामजद किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य ने बताया कि उन्होंने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed