{"_id":"570c7fb24f1c1bc4534a6abf","slug":"firing-on-land-dispute-at-kasauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद को लेकर हवाई फायर, दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद को लेकर हवाई फायर, दी जान से मारने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली (सोलन)
Updated Fri, 15 Apr 2016 08:44 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीनी विवाद को लेकर मोहाली के निवासी और उसके साथियों पर हवाई फायर करके धमकाने तथा मारपीट के संगीन आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि हमलावर ने प्रभावित परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
साथ ही घर का सामान उठाकर बाहर फेंक दिया और उसके बाद घटनास्थल से फरार हो गया। यही नहीं मारपीट के दौरान उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने से गुरेज नहीं किया। मामला हिमाचल के कसौली का है। प्रभावितों ने इस मामले की शिकायत एसपी सोलन को दी।
विज्ञापन
एसपी सोलन के निर्देशों के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक मोहन सिंह, बलदेव, राजकुमार पुत्र लच्छु राम गांव समोल जिला सोलन के स्थयी निवासी हैं।
विज्ञापन
शिकायतपत्र में उन्होंने कहा है कि एक व्यक्ति जिसका नाम दवेंद्र संधू निवासी मोहाली चंडीगढ़ इनके घर में लोगों के साथ आ धमका। इनके पास कट्टानुमा पिस्टल हथियार थे। जमीन को लेकर इसके साथ लड़ाई झगड़ा और गाली-गलौच करने लगा।
इसके बाद उन्होंने वहां हवाई फायर किए और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करके गाली-गलौच किया। मारपीट करने के बाद घर का सारा सामान बाहर फेंक दिया। उधर एसपी अंजुम आरा ने कहा कि शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।