फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   firing in marriage party at peterhoff shimla.

शादी में हंगामा, पहले गाड़ी टूटी फिर चली गोलियां

Thu, 23 Apr 2015 10:20 PM IST
Updated Thu, 23 Apr 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
firing in marriage party at peterhoff shimla.

शिमला में राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में बुधवार देर रात आयोजित एक शादी समारोह में दो गुटों के बीच शराब पीने के बाद कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि शिमला शहर के एक कारोबारी ने रिवाल्वर से हवा में दो गोलियां चला दीं।

विज्ञापन


पीटरहॉफ में गोली चलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शादी में शामिल होने आए पंजाब के युवक ने शहर के तीन कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। बालूगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में तीनों कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कारोबारी से रिवाल्वर, लाइसेंस और 11 जिंदा कारतूस बरामद कर कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन


पंजाब के मोगा में ग्रीन पार्क धनुके के रहने वाले तुषार गोयल ने बालूगंज थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।

कहासुनी के बाद की फायरिंग

firing in marriage party at peterhoff shimla.

तुषार ने दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए बुधवार को पीटरहाफ में आया था। यहां शहर के तीन कारोबारी हरप्रीत सिंह, वरुण वैद और सनी लखनपाल की उससे मुलाकात हुई।

शादी समारोह निपटने के बाद वह अपनी गाड़ी से वापस चंडीगढ़ जाने लगा। उसने देखा की एचपी 03डी-2281 नंबर की मर्सडीज बैंज गाड़ी उसका पीछा कर रही थी। कार सवारों के पास रिवाल्वर भी थी। उन्होंने उसे मारने की कोशिश की लेकिन वह बच गया।

ऐसे में वह वापस होटल पीटरहाफ आ गया। रात करीब साढ़े बारह बजे तीनों कारोबारी फिर उसके पास आए और गुस्से में दो फायर किए। उसकी गाड़ी को तोड़ कर नुकसान पहुंचाया। एक घंटे बाद यह लोग फिर आए और रॉड से उसकी कार को फिर तोड़ा। तुषार गोयल ने बताया कि इस घटना को उसके ड्राइवर पवन सिंह और अन्य कार के ड्राइवर राजकुमार ने भी देखा।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

firing in marriage party at peterhoff shimla.

बालूगंज पुलिस ने तुषार गोयल की शिकायत पर हरप्रीत सिंह, वरुण वैद और सनी लखनपाल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। हरप्रीत सिंह का टुटू और वरुण, सनी का कारोबार लोअर बाजार में है। पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं।

राज्य अतिथि गृह पीटरहाफ और होटल ट्रीपल एच के सुरक्षा बंदोबस्त पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। इन दोनों ही स्थानों पर वीआईपी मूवमेंट होती रहती है। ऐसे में इन स्थानों पर गोली चलना गंभीर मामला है। बीते माह होटल ट्रीपल एच में एक पुलिस कर्मी ने गोली चला दी थी। अब पीटरहाफ में फायर होने से वीआईपी सुरक्षा सवालों के घेरे में है।

राजधानी के कारोबारियों के दिन ठीक नहीं चल रहे हैं। बीते दिनों चोरी के एक मामले में रामबाजार के कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। दो कारोबारियों पर होटल ट्रीपल एच में फायर हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed