{"_id":"1586687e35848fcc788051d1186eb936","slug":"fire-in-industry-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में शार्ट सर्किट से गैस प्लांट का स्टोर जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बद्दी में शार्ट सर्किट से गैस प्लांट का स्टोर जलकर राख
बयूरो/ अमर उजाला, सोलन
Updated Mon, 14 Apr 2014 05:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक उद्योग का स्टोर जलकर राख हो गया। इसमें बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया। रविवार को उद्योग बंद था।
विज्ञापन
रात के समय सिक्योरिटी गार्ड तैनात था। साढ़े 12 बजे साथ लगते एलपीजी गैस प्लांट के सुरक्षा कर्मी ने उद्योग के स्टोर से आग की लपटें निकलती देखी। उसने आग देखते ही अग्निशमन विभाग को सूचित किया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम लीडिंग फायर मेन संतराम के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। करीब ढाई बजे आग पर काबू पाया गया। संतराम ने बताया कि आग से स्टोर में रखी मशीनरी, पिक्चर ट्यूब, डीवीडी, वाशिंग मशीन और दूसरा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आग से बड़ा नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण अभी तक शार्ट सर्किट की माना जा रहा है। विभाग ने करोड़ों की संपत्ति को बचा लिया।
फायर मेन देवदत्त ठाकुर, भाग सिंह, भीम सिंह, गोपाल दत्त ने आग बुझाने में सहयोग किया। उधर, कंपनी के प्लांट हेड गुलशन शर्मा ने बताया कि उद्योग में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है और आकलन के बाद की नुकसान का सही अंदाजा लगाया जा सकता है।