गत्ता फैक्टरी में भड़की आग, 2 करोड़ का नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की एक और फैक्टरी में आग लग गई है। आगजनी से भारी नुकसान की आंशका है। आग किशनपुरा के चुनरी गांव स्थित एक गत्ता कंपनी में लगी है। बताया जा रहा है कि आग लगने से करीब दो करोड़ की संपत्ति राख हो गई है।
पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात लगी है। इस समय यहां काम चल रहा था। आग कच्चा माल व तैयार माल के स्टोर में ही लगी। कड़ी मशक्कत के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे करीब दो दर्जन कामगारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने चार घंटे में आग पर काबू पाया। लेकिन 12 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी धुआं निकल रहा है। दो दिन के भीतर आग की यह दूसरी बड़ी घटना है।
डाबर कंपनी में लग चुकी है
इससे पहले डाबर के फेम उद्योग में सोमवार को आग आग लगने से 30 करोड़ की संपत्ति को नुकसान हुआ है। इस बार फायर ब्रिगेड़ ने आग को आगे फैलने से रोक दिया। लेकिन इस बीच कच्चा माल, तैयार माल के तीन स्टोर जल कर राख हो गए।
वहीं, कंपनी के संचालक मोहित गुप्ता ने बताया कि फायर ब्रिगेड़ मौके पर पहुंच गई थी। सबके सहयोग से उद्योग पूरी तरह से जलने से बच गया। लेकिन कंपनी को एक करोड़ 90 लाख का तैयार व कच्चा माल, 20 लाख की मशीन व बीस लाख की बिल्डिंग को नुकसान हुआ है।