{"_id":"d6c818eb719705fcba232901b625490f","slug":"fire-case-at-una-hrtc-workshop","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना में एचआरटीसी दफ्तर में आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऊना में एचआरटीसी दफ्तर में आग, लाखों का सामान जला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 23 Apr 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला ऊना में एचआरटीसी दफ्तर में देर रात लगी आग से लाखों का सामान राख हो गया है। आग से काफी अहम रिकॉर्ड भी जला है।
विज्ञापन
ऊना बाजार स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के दफ्तर में देर रात आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही मिनटों में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
आग कैसे लगी, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार बाजार के बीचोंबीच स्थित इस दफ्तर में निगम का पुराना रिकॉर्ड और सामान रखा था।
करीब 15 लाख के नुकसान का अनुमान
देर रात अचानक यहां आग लग गई। स्थानीय कारोबारियों ने दमकल को इसकी सूचना दी। लेकिन इसी बीच आग और भड़क गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक करीब 15 लाख का सामान जल गया।
आग से दफ्तर में रखे दो कंप्यूटर, एक अलमारी और पुराना रिकॉर्ड जल गया है। फिलहाल आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।