फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fir against two including former DGP's daughter-in-law in liquor scam of 2.5 crores

ढाई करोड़ के शराब घोटाले में पूर्व डीजीपी की बहू समेत दो पर केस

Fri, 06 Sep 2019 08:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना/धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Sep 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
fir against two including former DGP's daughter-in-law in liquor scam of 2.5 crores

ट्रेजरी के फर्जी चालान पेश कर राज्य कर एवं आबकारी विभाग से ढाई करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में विजिलेंस ने पूर्व डीजीपी डीएस मिन्हास की बहू हरप्रिया मिन्हास और रोहित कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


आरोप है कि इनकी दो शराब फर्मों के नाम पर फर्जी चालान पेश कर विभाग को मोटी चपत लगाई गई। कुल पांच में से चार शराब ठेके महिला के नाम पर हैं, जबकि एक सीए के नाम पर चल रहा था। मामले की शिकायत उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त प्रदीप शर्मा ने विजिलेंस के थाना ऊना में दी थी।
विज्ञापन


अब विभाग ने आरोपियों को दिए पांचों शराब ठेकों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। अब इनकी दोबारा नीलामी होगी। एसपी विजिलेंस अरुल कुमार ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार हरप्रिया मिन्हास और रोहित कुमार निवासी बाथू ने वर्ष 2018-19 और 2019-20 के दो फर्जी चालान भरकर हेराफेरी की है। आरोपियों ने विभाग को करीब दो करोड़ 63 लाख रुपये की चपत लगाई है। विजिलेंस के एएसपी सागर चंद्र का कहना है कि उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ 420, 465, 467, 468 औैर 471 आईपीसी व आईटी एक्ट 66 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी ट्रेजरी के फर्जी चालान बनाकर विभाग को पेश करते रहे और फर्जीवाड़ा तब तक चलता रहा, जब तक ऑडिट टीम ने आरोपियों को नहीं पकड़ा। एएसपी ने बताया कि विजिलेंस ने ऊना में शुक्रवार को चार-पांच जगहों पर छापे भी मारे, लेकिन आरोपी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं। उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त प्रदीप शर्मा ने मामला दर्ज कराने और ठेकों के लाइसेंस रद्द करने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed