{"_id":"6033aadd8ebc3ee96b273583","slug":"fir-against-207-businessman-in-himachal-for-taking-price-more-then-print-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंट रेट से ज्यादा दाम वसूलने पर 207 कारोबारियों पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रिंट रेट से ज्यादा दाम वसूलने पर 207 कारोबारियों पर केस
Tue, 23 Feb 2021 04:48 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 23 Feb 2021 04:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रिंट रेट से अधिक दाम वसूलने और कम तोलने की शिकायतों के बाद कारोबारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पैकेट बंद वस्तुओं पर आवश्यक जानकारी प्रदर्शित न करने और अंकित मूल्य से ज्यादा दाम वसूलने पर 207 कारोबारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के विविध माप विज्ञान संगठन ने यह कार्रवाई की है। अब इन कारोबारियों पर 5 लाख और इससे ज्यादा का जुर्माना लगेगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने प्रदेश में 15 से 22 फरवरी तक यह अभियान चलाया।
विज्ञापन
प्रदेश भर में 1215 व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सामान की जांच की गई। छापे के दौरान कई तरह की अनियमितताएं सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है। कम तोलने पर 20, बिना सत्यापन बाट (बट्टे) माप पर 70, पैकेट बंद वस्तुओं पर आवश्यक जानकारी न प्रदर्शित करने पर 30 और अंकित मूल्य से ज्यादा दाम वसूलने पर 11 समेत अन्य अनियमितताओं पर 76 मामले दर्ज किए गए हैं। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक आविद हुसैन ने बताया कि उपभोक्ता खुद को ठगा सा महसूस न करें, इसके चलते यह छापामारी की गई है। दर्जनों व्यापारिक संस्थानों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन