{"_id":"587f70954f1c1b2231efe88b","slug":"fight-in-two-group-in-marriage-party-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर नाच रहे युवकों में चले लात-घूंसे, 6 पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे पर नाच रहे युवकों में चले लात-घूंसे, 6 पहुंचे अस्पताल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Thu, 19 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला ऊना के गगरेट विस क्षेत्र के गांव जाडला कोयड़ी में आयोजित एक शादी समारोह में डीजे पर नाच रहे युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में युवकों ने एक-दूसरे पर जमकर खूब लात-घूंसे बरसाए। वारदात में बारातियों समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
वारदात के दौरान शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई, जिससे काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। शादी में मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गगरेट थाना प्रभारी हाशम अली ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन
मारपीट की वारदात में घायल लोगों को मेडिकल और उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक हरोली विस क्षेत्र के बीटन गांव से गगरेट के जाडला कोयड़ी में बारात आई हुई थी। इस दौरान डीजे पर नाच रहे युवकों में आपसी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते युवाओं में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में चार बारातियों और दो अन्य युवकों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए गगरेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान रघुवीर तथा संदीप कुमार निवासी जाडला कोयड़ी तथा बारातियों में रविंद्रपाल, धर्मपाल, विजय कुमार निवासी हरोली दीपक धीमान निवासी खड्ड के रूप में हुई है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मारपीट के मामले में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।