फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fight between in-laws families over gold ring

ससुर ने नातिन को दी सोने की अंगुठी तो हुई धुनाई, छह घायल

Tue, 01 Nov 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर) Updated Tue, 01 Nov 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
Fight between in-laws families over gold ring

औद्योगिक नगरी कालाअंब के समीप जोहड़ों में रह रहे उत्तर प्रदेश के दो परिवारों के बीच दिवाली की रात खूनी झड़प हो गई। डंडों आदि से हुए झगड़े में एक परिवार के छह लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज नाहन में दाखिल किया गया है। दोनों परिवारों में एक दामाद तो एक ससुराल का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार दिवाली में गिफ्ट को लेकर दोनों परिवारों के बीच यह तकरार बढ़ी। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के सीतापुर के दो परिवार कालाअंब के एक उद्योग में कार्य करते हैं। दामाद गड्डू और ससूर पराग राज के परिवार दिवाली की रात साथ में जश्न मना रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान शराब का भी दौर चला था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि ससुर ने अपने नातिन को सोने की अंगुठी बतौर उपहार दी थी। इस पर दामाद ने भी गिफ्ट देने की बात कही जिस पर दोनों परिवारों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों परिवारों में नौबत मारपीट तक पहुंच गई।

विज्ञापन

दामाद के परिवार ने धुने ससुराल वाले

Fight between in-laws families over gold ring

इस मारपीट में गुड्डू, संदीप और लवलेश ने मिलकर पराग राज और उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की। पुलिस को दिए बयान में घायलों ने हालांकि डंडों से मारपीट होने की बात कही है लेकिन तेजधारदार हथियार से हमले की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। 

इस घटना में परागराज और उसके परिवार के सदस्यों राम सहारे, कमला, कामिनी, रणजीत, राम सहेली बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सभी को नाहन मेडिकल अस्पताल में दाखिल किया गया है। एसएचओ योगेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायलों के बयान कलमबद्ध किए गए हैं। उधर, मारपीट करने वाला दामाद और अन्य लोग फरार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed