फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Father shoot his only son with gun at mandi.

मां बाप के झगड़े ने ली इकलौते बेटे की जान

Thu, 06 Nov 2014 10:45 AM IST
Updated Thu, 06 Nov 2014 10:45 AM IST
विज्ञापन
Father shoot his only son with gun at mandi.

मां-बाप को जिस इकलौते बेटे पर बुढ़ापे का सहारा होने की उम्मीदें थी। उसी मां-बाप के बीच का झगड़ा बेटे की मौत का कारण बन गया। घर में रखी बंदूक से बाप ने अपने कलेजे के टुकड़े को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


मामला हिमाचल के जिला मंडी के पधर क्षेत्र की है। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। चौहारघाटी धरमेहड़ के भरयाण गांव में मंगलवार रात को ये गोलीकांड हुआ। पति-पत्नी के झगड़े ने इकलौते बेटे की जान ले ली।
विज्ञापन


20 वर्षीय आदेश कुमार ने दो साल पहले ही निशा के साथ लव मैरिज की थी। मृतक की एक साल की बेटी है। पति की मौत से निशा भी होश खो बैठी है। आदेश कुमार प्रेम सिंह का इकलौता पुत्र था जिसकी उसने अपने ही हाथों गोली मार कर जान ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को मारपीट से रोका था

Father shoot his only son with gun at mandi.

आदेश का कसूर सिर्फ यह था कि वह शराब के नशे में माता की पिटाई कर रहे पिता को रोकने के लिए बीच बचाव में आ गया। पिता गोली तो आदेश की मां पर चलाना चाहता था लेकिन ये आदेश को लग गई।

इससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की मानें तो आदेश मिलनसार स्वाभाव का था। बेटे को गोली मारने के बाद आरोपी पिता रात को ही मौके पर फरार हो गया और गांव से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर ढांक में उतर गया।

आरोपी प्रेम चंद ने बंदूक जंगल में फेंक दी थी। बुधवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को ढांक से गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर बंदूक भी कब्जे में ले ली। फिलहाल केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed