फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   father raped his daughter at shimla.

'जब मां अस्पताल में थी तो पिता ने मेरे साथ रेप किया'

Mon, 20 Jul 2015 07:36 PM IST
Updated Mon, 20 Jul 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
father raped his daughter at shimla.

शिमला में दुराचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पेशे से मिस्त्री एक शख्स पर उसकी ही बेटी ने रेप करने का आरोप लगाया है। नाबालिग बेटी ने पुलिस में अपनी शिकायत दी है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की का कहना है कि उसका सौतेला बाप काफी दिनों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। उसके साथ गलत काम किया जा रहा है। जब इसका विरोध करती हूं तो उसे डराया जा रहा है। यह नाबालिग 13 साल की है।
विज्ञापन


उसके साथ कई बार रेप किया जा चुका है। इस घटना से पुलिस भी सन्न है। आरोपी पेशे से मिस्त्री है और पंजाब का रहने वाला है। लेकिन शिमला में काफी समय से रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां अस्पताल में थी तो किया रेप

father raped his daughter at shimla.

नाबालिग का कहना है कि कुछ दिन पहले जब उसकी मां अस्पताल में दाखिल थी तो पिता ने अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। उसके साथ दो बार दुराचार किया गया। इसके बाद उसे डराया गया कि यदि ये बात किसी को बताई तो उसे मार दिया जाएगा।

शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर इससे पूछताछ भी की जा रही है। नाबालिग का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पत्नी के भी जल्द ही इस बारे में बयान लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed