फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Father at Son Killed a Person at Rampur.

बाप-बेटे की दबंगई, रास्ता रोक पीट डाले दो भाई, एक की मौत

Tue, 13 Dec 2016 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Tue, 13 Dec 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
Father at Son Killed a Person at Rampur.

शिमला के साथ लगते रामपुर बुशहर के देवठी पंचायत के मझाली गांव में बाप और बेटे ने व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में व्यक्ति को आईजीएमसी पहुंचाया गया। जहां इसने दम तोड़ दिया। व्यक्ति को रामपुर खनेरी अस्पताल से शिमला रेफर किया गया था।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी बाप और बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। रामपुर थाना की पुलिस चौकी तकलेच में राम सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह और उसका भाई श्याम सिंह देर शाम घर जा रहे थे, रास्ते में चरन दास और उसके बेटे अक्षय कुमार ने उनका रास्ता रोका और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसमें श्याम सिंह को गंभीर चोटें आईं। श्याम सिंह को खनेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया था। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा- 302 में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीटने वाला बेटा निकला नाबालिग

Father at Son Killed a Person at Rampur.

कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी चरन दास के नाबालिग बेटे अक्षय को बाल सुधार गृह ऊना भेजा गया है।
डीएसपी रामपुर सोमदत्त ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उपचार के दौरान घायल श्याम सिंह ने दम तोड़ दिया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। कोर्ट ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा है। नाबालिग अक्षय को बाल सुधार गृह ऊना भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed