फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Family reached Bharmour from Una without permission in curfew, seven people caught in Jammu

कर्फ्यू में बिना अनुमति ऊना से भरमौर पहुंच गया परिवार, जम्मू जा रहे सात लोग पकड़े

Fri, 24 Apr 2020 04:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर (चंबा)/जवाली (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर (चंबा)/जवाली (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Apr 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
Family reached Bharmour from Una without permission in curfew, seven people caught in Jammu
सांकेतिक तस्वीर

 हिमाचल के ऊना से परिवार सहित छतराड़ी पहुंचे व्यक्ति के खिलाफ भरमौर थाना में शिकायत दर्ज हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस जब जांच पड़ताल करने के लिए छतराड़ी पहुंची तो वहां पुलिस को पता चला कि देव राज पुत्र सिखनू राम, निवासी गांव बरणाली (छतराड़ी) परिवार सहित ऊना से आया है। जब पुलिस ने उससे ऊना से चंबा आने की अनुमति चेक करवाने को कहा। तो उसके पास किसी प्रकार की अनुमति नहीं पाई गई। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन


वहीं, पनेला से जंगल के रास्ते होकर जम्मू जा रहे सात लोगों को पुलिस ने तीसा में दबोच लिया। ये सभी प्रशासन की अनुमति के बिना जम्मू जा रहे थे। इसका पता तब चला जब ये लोग पनेला से जंगल के रास्ते होते हुए चुराह पहुंचे। जहां के लोगों ने इन्हें देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। जंगल के रास्ते प्रशासन और पुलिस को की आंखों में धूल झोंककर ये जम्मू जा रहे थे। पुलिस ने ग्रामीणों के बताए स्थान पर पहुंच कर इन लोगों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन जब तक पुलिस वहां पहुंची, लोग वहां से जा चुके थे।
विज्ञापन


पुलिस ने इनका पीछा किया और सभी पकड़ लिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे पनेला से अपने घर गंदोह (जम्मू) जा रहे थे। बसों की आवाजाही बंद होने के कारण वे जंगल के रास्ते ही पैदल जम्मू के लिए निकल पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सातों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि जंगल के रास्ते जम्मू जा रहे सात लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। सातों के खिलाफ तीसा थाना में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील है कि वे प्रशासन की अनुमति के बिना कहीं भी नहीं जाएं। 

खच्चरों के साथ चार लोगों को ग्रामीणों ने रोका

कांगड़ा जिले के उपमंडल जवाली के अधीन पंचायत कोठीबंडा पंचायत के धडुं में वीरवार देर रात 10 खच्चरों के साथ गुजर रहे चार लोगों को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने चारों लोगों को खच्चरों के साथ ही रोक लिया। चारों से स्थानीय लोगों ने काफी देर तक पूछताछ की और प्रशासन-पुलिस को सूचित कर दिया। स्थानीय लोगों को एकत्रित होता देख चारों व्यक्ति हड़बड़ा गए। ये सभी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उन्होंने अपने-अपने आधार कार्ड भी दिखाए।

आखिरकार कुछ देर बाद राहत भरी सांस लेते हुए चारों व्यक्तियों ने बताया कि वे भेड़-बकरियों के साथ फतेहपुर आए थे और वहां से जौंटा को जा रहे हैं। भेड़-बकरियां भेड़ खड्ड में पहुंच गई हैं जबकि वह भी वहां ही जा रहे हैं। उधर, एसडीएम जवाली सलीम आजम ने सूचना मिलने उपरांत पुलिस को मौके पर भेजा और चारों व्यक्तियों को वहां से छुड़वाया। एसडीएम ने कहा कि सरकार और जिलाधीश के निर्देशानुसार भेड़-बकरियों, खच्चरों और पशुओं के साथ गुजरने वालों को परमिशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। फिर भी प्रशासन ने चारों व्यक्तियों को जौंटा तक परमिशन दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed