{"_id":"5ef21cb08ebc3e43246271a4","slug":"fake-degree-case-police-leaves-rajasthan-for-owner-of-manav-bharti-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी डिग्री मामला : मानव भारती विवि के मालिक को लेकर पुलिस राजस्थान रवाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्जी डिग्री मामला : मानव भारती विवि के मालिक को लेकर पुलिस राजस्थान रवाना
Tue, 23 Jun 2020 08:46 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 23 Jun 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी डिग्रियां बेचने के मामले में गिरफ्तार मानव भारती विश्वविद्यालय के मालिक राजकुमार राणा को लेकर हिमाचल पुलिस मंगलवार को राजस्थान रवाना हो गई है। राणा की निशानदेही पर राजस्थान में उनके घर और माधव विश्वविद्यालय में दस्तावेजों को खंगाला जाएगा।एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस राणा को उन सभी जगहों पर ले जाएगी, जो इस मामले की जांच में मददगार साबित हो सकते हैं। राणा की निशानदेही पर सुबूत जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन
इस मामले में अब तक मालिक और रजिस्ट्रार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। राणा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे छह दिन की रिमांड पर भेजा गया है। अब पुलिस ने जांच को तेज करते हुए मामले से जुड़ी रिकवरी सहित राणा की निशानदेही पर सबूत जुटाना शुरू किए हैं। गौरतलब है कि इससे पूर्व गिरफ्तार विवि के कर्मचारियों के साथ भी पुलिस राजस्थान जा चुकी है। उस दौरान वहां कंप्यूटर, स्टैंप व उत्तर पुस्तिकाओं समेत मानव भारती से जुड़े कई दस्तावेज बरामद हुए थे। अब तक इस मामले में पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
नशा मुक्ति केंद्र का संचालक भी रिमांड पर भेजा
कुमारहट्टी के गांधीग्राम में अवैध तौर पर चल रहे नशा मुक्ति केंद्र के संचालक को कोर्ट से दोबारा दो दिन की रिमांड पर भेजा गया है। गांधीग्राम में माया फाउंडेशन के नाम से अवैध रूप से चलाए जा रहे नशा मुक्ति केंद्र की भी फर्जी डिग्री मामले में बड़ी संलिप्तता बताई जा रही है। जमानत के लिए राणा नशा मुक्ति केंद्र के साथ वाले भवन में करीब 15 दिन ठहरा था। इस दौरान नशा मुक्ति केंद्र से मानव भारती की फीस रसीदों सहित अन्य दस्तावेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं।
विज्ञापन