फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fake currency of 1.10 lakh seized in mandi

आरोपी के घर से 1 लाख 10 हजार रुपये के और नकली नोट बरामद

Sat, 28 Apr 2018 02:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोहर/थुनाग/जंजैहली (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, गोहर/थुनाग/जंजैहली (मंडी) Updated Sat, 28 Apr 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
fake currency of 1.10 lakh seized in mandi

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में जाली करेंसी मामले में पुलिस ने आरोपी के मकान में छापामारी कर दूसरे दिन भी एक लाख 10 हजार की जाली करेंसी बरामद की है। दो दिन में आरोपी से दो लाख दस हजार की नकली करेंसी मिली है। आरोपी ने करेंसी ट्रंक में जैकेट की जेब में छिपाई थी।

विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम को पुलिस ने बेहद गुपचुप तरीके से आरोपी के मकान में दबिश दी। दो हजार के 55 नोट बरामद किए हैं। 1.10 लाख के 2000 के 55 नकली नोट मिलने की पुष्टि एसपी मंडी गुरदेव चंद ने की है।  
विज्ञापन


बड़ा हाथ होने की आशंका- आरोपी का संपर्क किसी बड़े गिरोह के साथ होने की संभावना जताई जा रही है। मलाणा कनेक्शन को लेकर पुलिस की यह छापामारी प्रकरण के पटाक्षेप के बेहद नजदीक पहुंच गई है। पुलिस ने आरोपी से शुक्रवार को कड़ी पूछताछ की, मगर आरोपी अपने पहले बयान पर अड़ा है। मलाणा कनेक्शन के बारे में भी पुलिस ने आरोपी लाल सिंह से पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल कब्जे में, पांच दिन का रिमांड- जंजैहली घाटी के बगस्याड़ में पकड़े गए नकली करेंसी के आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

पुलिस ने आरोपी लाल सिंह के मोबाइल को भी कब्जे में लिया है। उससे पिछले एक सप्ताह में किन किन लोगों से बातचीत हुई है। इसके बारे में पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। इसकी पुष्टि एसएचओ मनोज वालिया ने की है।  

यह था मामला- ग्रामीण बैंक बगस्याड़ में वीरवार को दरूणू निवासी लाल सिंह 1 लाख के नकली नोट लेकर एफडी करवाने ग्रामीण बैंक थुनाग गया था। यहां बैंक कर्मियों ने उसका जब पैन नंबर मांगा तो यह उसके पास नहीं था।


आरोपी लाल सिंह ने बैंक कर्मियों को बिना पैन नंबर पैसा जमा करवाने को कहा तो कैशियर ने नोटों की जांच में करेंसी को नकली पाया। इसके बाद बैंक मैनेजर ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को 1 लाख की जाली करेंसी के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed