फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fake alcohol supply ring busted

अंग्रेजी बोतल में देसी शराब का धंधा, ऐसे हुआ भंडाफोड़

Sat, 20 May 2017 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिझड़ी/बड़सर(हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बिझड़ी/बड़सर(हमीरपुर) Updated Sat, 20 May 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
Fake alcohol supply ring busted

पुलिस और एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम ने हिमाचल के जिला हमीरपुर के उपमंडल बड़सर में शराब मिक्सिंग के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो जगह पर छापेमारी कर 177 बोतल शराब, 44 बोतलें बीयर भी पकड़ी हैं। इसके अलावा पुलिस ने अंग्रेजी शराब के 2000 रैपर (लेवल), 64 बोरियों में शराब की खाली बोतलें, पांच बोरियों में शराब की बोतलों के ढक्कन और ढक्कन लगाने वाली कॉर्क मशीन को भी जब्त किया है।

विज्ञापन


पकड़ी शराब चंडीगढ़ ब्रांड की है। पुलिस ने सारा सामान अपने कब्जे में लेकर परविंद्र सिंह उर्फ सिंटू, प्रवीण कुमार उर्फ कालू और संजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस को आशंका है कि शराब के इस कारोबार में कोई बड़ी मछली भी है।
विज्ञापन



पुलिस ने बड़सर के गांव नारा में पुलिस टीम ने 75 बोतलें रॉयल स्टैग, 41 बोतलें देशी शराब संतरा, 11 बोतलें मास्टर ब्लंड, आठ बोतलें ऑफिसर च्वाइस की बरामद की हैं। पुलिस ने पांच बोरी शराब बोतल के ढक्कनों से भरे हुए और 1000 रैपर व्हिस्की के बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

64 बोरियों में खाली बोतलें पकड़ीं

Fake alcohol supply ring busted

पत्थलयार में पुलिस ने 13 बोतलें सौंफी शराब, 15 संतरा, 12 बोतलें एवरीडे की बरामद की हैं। यहां से रॉयल स्टैग के 1000 रैपर, 64 बोरियां खाली शराब बोतलें और बोतलों पर ढक्कन लगाने वाली कॉर्क मशीन पकड़ी है। इसके अलावा छापेमारी के दौरान 15 खाली पेटियां, रॉयल स्टैग एवं संतरा देसी ब्रांड के स्टीकर व गत्ते समेत भारी मात्रा में पैकिंग मैटीरियल भी बरामद किया है।


दोनों ही जगह बरामद की गई शराब में से कुछ बोतलें केवल चंडीगढ़ में बिक्री वाली ही बरामद हुई हैं। एसएचओ जैनंद शर्मा और ईटीओ हमीरपुर राकेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। एडिशनल एसपी हमीरपुर डॉ. शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ ब्रांड की शराब, रैपर, खाली बोतलें ढक्कन और ढक्कन लगाने वाली मशीनें पकड़ी गई हैं। पुलिस को अंदेशा है कि यहां पर शराब मिक्सिंग की जाती है। पुलिस आरोपी लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed