फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   eve teasing with girls in una college

कॉलेज में छात्राओं से छेड़खानी, बनाया वीडियो

Thu, 03 Jul 2014 02:20 PM IST
Updated Thu, 03 Jul 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
eve teasing with girls in una college

हिमाचल के राजकीय महाविद्यालय ऊना की कैंटीन में दो छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ करने वाले दोनों युवक आउट साइडर्स बताए जा रहे हैं। पीड़ित छात्राओं ने इस संदर्भ में एक वीडियो और लिखित शिकायत कॉलेज प्राचार्य को भी सौंपी है।

विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य ने मामले को जांच के लिए कॉलेज एंटी रैगिंग कमेटी और अनुशासन समिति के हवाले कर दिया है। घटना के बाद से दोनों छात्राओं सहमी हुई हैं। एक छात्रा फर्स्ट ईयर की बताई जा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश में इस साल किसी कॉलेज में छेड़छाड़ या रैगिंग का ये इस साल पहला मामला है। प्रशासन भी इसे गंभीरता से ले रहा है।

कैंटीन में शुरू कर दी छेड़छाड़

eve teasing with girls in una college
जानकारी के अनुसार दो छात्राएं खाली समय में कॉलेज कैंटीन में बैठी हुई थीं। इसी दौरान दो आउटसाइडर्स उनके पास आए और उनके नाम पूछे एवं कक्षा के जानकारी हासिल की। इसी दौरान युवकों ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।

अश्लील हरकतें करने पर छात्राओं ने जब इसका विरोध किया, तो दोनों युवक बदतमीजी पर उतारू हो गए और छात्राओं को गालियां निकालनी शुरू कर दीं।

जब दोनों आउटसाइडर युवक छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे थे, तभी एक छात्रा ने चुपके से दोनों युवकों की हरकतों को मोबाइल के वीडियो में कैद कर लिया। इसके बाद दोनों छात्राओं ने इसकी शिकायत कॉलेज प्राचार्य को सौंप दी।

कॉलेज ने दिए जांच के आदेश

eve teasing with girls in una college

वहीं, कॉलेज प्रिंसिपल डा. एसके चावला का कहना है कि मामला गंभीर है। छात्राओं की लिखित शिकायत उनके पास आई है।

मामला एंटी रैगिंग कमेटी एवं अनुशासन समिति को जांच के लिए सौंप दिया है। वीरवार को दोनों कमेटियों की बैठक बुलाई गई है।

प्रिंसपिल ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए पुख्ता कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed