फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Engineering Student Caught With 2.36 Lakh Fake Currency at Shimla.

शिमला में इंजीनियरिंग स्टूडेंट के पास पकड़े गए लाखों के नकली नोट

Sat, 11 Mar 2017 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 11 Mar 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
Engineering Student Caught With 2.36 Lakh Fake Currency at Shimla.

शिमला शहर में एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट के पास से लाखों रुपए के नकली नोट पकड़े गए हैं। ये सारे नोट 2000 रुपए के हैं जो देखने में बिल्कुल असली लगते हैं। पुलिस के अनुसार शिमला में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के एक छात्र से शुक्रवार को 2.36 लाख के नकली नोट बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


मंडी निवासी युवक से नशीली दवाएं भी बरामद हुई हैं। दुकानदार की सूचना पर शिमला पुलिस ने युवक से 2000 के 118 नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को लोअर बाजार में दुकान करने वाले कर्मचंद भाटिया ने युवक को संदिग्ध हालत में देखा। उसके पास दो हजार के कुछ नोट थे जो देखने में नकली लग रहे थे। भाटिया ने इसकी सूचना पुलिस को दी और उसे धर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को अंदेशा, ऐसे तैयार किए गए हैं ये नोट

Engineering Student Caught With 2.36 Lakh Fake Currency at Shimla.

मानक गुप्ता (21) निवासी चुराग (मंडी) शिमला के चौड़ा मैदान में रहता है। युवक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में थर्ड ईयर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर रहा है। पुलिस को अंदेशा है कि युवक ने नोट स्कैन करके जाली कॉपी तैयार की हैं और फिर इनका कलर प्रिंट निकाला है।

युवक ने जाली नोट कहां-कहां चलाए हैं इसका भी पता किया जा रहा है। डीएसपी सिटी ने कहा कि आरोपी से हर पहलू पर पूछताछ हो रही है। आरोपी छात्र के परिजनों को भी सूचित कर दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed