{"_id":"57a41d404f1c1ba16a2b8edd","slug":"employee-commit-suicide-at-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान कर्मचारी ने दी जान, मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज से परेशान कर्मचारी ने दी जान, मिला सुसाइड नोट
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Fri, 05 Aug 2016 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज न चुका पाने से परेशान चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी ने सुसाइड नोट लिखकर अपनी जान दे दी। मामला हिमाचल के मंडी का है। यहां उपमंडल की चौहारघाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बल्ह में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर इहलीला खत्म कर ली।
विज्ञापन
मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिख रखा है। जिसमें अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने से मानसिक परेशानी का जिक्र किया है। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चुक्कू का तरेहड़ गांव निवासी शुंकु राम चौहार घाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बल्ह में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर तैनात था। जिसने बीती शाम जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
उसकी बिगड़ती तबीयत को देख कर स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन कर उसे सिविल अस्पताल पधर पहुंचाया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने बैंक से लिए ऋण की अदायगी न कर पाने का जिक्र किया है। पधर थाना प्रभारी पधर विनोद कुमार ने कहा कि आत्महत्या का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।